देवास नगर निगम की पहल शहर के पहले आरआरआर सेंटर का शुभारंभ ! Initiative of Dewas Municipal Corporation, inauguration of the city's first RRR center!




देवास। देवास नगर निगम की एक पहल आरआरआर केंद्र जिसमें पुराने कपड़े, खिलौने, बर्तन, किताबें और उनकी जरूरत की सभी चीजें इन केंद्रों पर एकत्रित की जाती हैं। बड़ी संख्या में निवासियों ने इस केंद्र को वस्तुएं दान की। आगे की रिसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक/पॉलीथीन को बदलने के लिए कपड़े से बैग बनाए जाएंगे। एकत्रित की गई  किताबें निर्धन और जरूरत मंद जो किताबें खरीदने में समर्थ नहीं है उन्हें दी जायेगी , पुराने सामानों से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जिन्हें शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए लगाया जाएगा। 




वार्ड क्रमांक 23 स्थित साईं मंदिर के सामने ,आश्रय स्थल पर शहर का पहला आरआरआर सेंटर बनाया गया है. केंद्र का शुभारंभ शनिवार को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस के साथ किया गया। इसी तर्ज पर शहरों में अन्य आरआरआर केंद्र स्थापित किए जाएंगे। देवास  शहर में बने पहले आरआरआर सेंटर पर घरों से निकलने वाले गीले कचरे मे आने वाले  पानी के हरे नारियल(टेंडर कोकोनट) कृष करके दो बाईप्रोडक्ट जीसी निकलते है, कोकोपीट, कोकोक्वायर, कोकोपीट का  उपयोग नर्सरी मे होता है, कोकोक्वायर से मोस्टिक, घोसले, आर्टिफिशल आयटम उपलब्ध है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, विजय जाधव, एवं अरूण तोमर उपस्थित रहे।












Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय