16वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा का शुभारंभ, 27 राज्यों के 800 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा !




देवास। भारतीय ग्रेपलिंग संघ के तत्वाधान एमेच्योर ग्रेपलिंग स्पोर्टस संघ द्वारा चार दिवसीय 16वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा का शुभारंभ 1 जून से प्रारंभ हुआ जो 4 जून तक चलेगी। स्पर्धा के प्रथम दिवस समस्त राज्यों के दलों का आगमन हुआ। जिनके नगर आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के पूर्व प्रात: 9 बजे खिलाडिय़ों का वजन, मेडीकल, चेकअप व एक्रडिटेशन हुआ। सायं 5 बजे से रेफरी कोर्स का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 65 रेफरियों ने यु.डब्ल्यू.डब्ल्यू. से अपडेट रूल्स से समस्त रेफरियों को अवगत कराया गया। रेफरियों ने ग्रेपलिंग खेल की समस्त बारिकियों को सीखाया। 


रेफरियों को प्रशिक्षण रेफरी कमीशन अध्यक्ष मुल्तान सिंह राणा, संजय पवार व पार्था सारथी सरकार ने दिया। प्रदेश महासचिव संजय पवार ने बताया कि स्पर्धा में भारतवर्ष से 27 राज्यों के 800 खिलाड़ी एवं 70 अधिकारियों ने हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर आज शुक्रवार को सायं 4 बजे स्पर्धा का शुभारंभ महाराज विक्रम सिंह पवार, आईपीएस एवं भारतीय ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष ओ.पी. नरवाल एवं डी.पी.आई आलोक खरे, मप्र ओलम्पिक संघ कोषाध्यक्ष जितु जीराती एवं विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी होंगे।







Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा