पानी की समस्या देखते हुए वार्ड 39 में ट्यूबवेल लगे !



देवास। वार्ड क्रमांक 39 में रहवासियों की मांग पर पानी की समस्या को देखते हुए ट्यूबवेल लगाए गए। जिसके अंतर्गत बुधवार को विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन एवं पार्षद बाली घोसी के अथक प्रयासों के बाद हनुमान मंदिर के पास सरदार पटेल मार्ग पर ट्यूबवेल लगाए गए। वार्ड में बोरिंग लगाए जाने पर पार्षद घोसी ने विधायक राजे, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन का आभार माना।


पानी की समस्या दूर करने हेतु उठाए गए सराहनीय कदम के लिए रहवासियों ने पार्षद को बधाई दी। इस अवसर पर शांतिलाल जैन, सुनील जैन, साईज पुरोहित, पंकज चौधरी, अविनाश वर्मा, विशाल जाट, पप्पू घाडग़े, इनुश पठान सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन