देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया दो जून को कन्‍नौद आयेंगी !

  • प्रभारी मंत्री कन्‍नौद में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना स्‍वीकृति पत्रों का वितरण करेंगी तथा जल जीवन मिशन एवं अन्‍य विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी!


देवास - जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 02 जून को देवास जिले के कन्‍नौद आयेंगी। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया 02 जून को प्रात: 11 बजे कन्‍नौद आयेंगी।


      प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया प्रात: 11.30 बजे कन्‍नौद में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना स्‍वीकृति पत्रों का वितरण करेंगी। इसके पश्‍चात दोपहर 01.30 बजे जनपद पंचायत कन्‍नौद में जल जीवन मिशन एवं अन्‍य विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया दोपहर 03 बजे कन्‍नौद से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगी।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।