देवभूमि पर बीच बाजार में खुलेआम चल रहा अवैध मांस का कारोबार !

  • हर चौराहे पर सजी मांस की दुकान, नगर निगम अधिकारियों की बेरुखी से शाकाहारी जनता परेशान !



देवास। माँ चामुण्डा की पावन नगरी देवो की भूमि देवास में बीच बाजार में खुलेआम अवैध मांस का कारोबार फल फुल रहा है।  शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात कर बताया कि देवास शहर को माँ चामुंडा की नगरी कहा जाता है। यह देवनगरी होकर अनेकों देवालयों से सुसज्जित है। यहां मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी, मां अन्नपूर्णा, मां केला देवी, अष्टभुजा माता, मां पिपलेश्वरी, महाकाली सहित खेड़ापति हनुमान, सोमेश्वर, बिलावली महाकाल, पिपलेश्वर महादेव, वेंकटेश्वर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, अष्टविनायक मंदिर नागदा के स्वयंभू गणेश मंदिर के साथ अहिंसा परमो धर्म का मार्ग दिखाने वाले महावीर भगवान के आदेश्वर मंदिर, शंखेश्वर मंदिर जैसे अनेकों धार्मिक स्थलों से परिपूर्ण है। इस धार्मिक नगरी में रहने वालो की आस्था के साथ नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुखी के चलते खिलवाड़ हो रहा है और आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन-शोषण किया जा रहा है।


नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत किसी भी नगर में मांस मटन की दुकानें नगर निगम द्वारा निर्धारित मार्केट से एक ही स्थल पर विक्रय किए जाने का नियम है। इसके अतिरिक्त कहीं भी कोई दूसरी निजी दुकान पर मांस मटन का विक्रय किया जाना गैर कानूनी है। लेकिन देवास नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से अधिकारियों की रिश्वतखोरी के चलते शहर भर में अनेकों अनेक मांस मटन अंडे की अवैध दुकान है जो बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही है। आम जनता ने नगर निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित में  कई शिकायतें की है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस और ध्यान देना ही नहीं चाहते।


शाकाहारी आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हो रहा शहर में हनन

शहर में अवैध मांस की दुकानों के कारण यहां रह रहे शुद्ध शाकाहारी आमजनों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, उनकी धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर भर में मंदिरों को टारगेट करके इन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से ईदगाह रोड, शुक्रवारीया हाट, पुराना पत्ती बाजार, बावडीया, स्टेशन रोड, माताजी टेकरी मार्ग प्रमुख हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित हो रही है। अवैध मांस मटन की दुकानों से कभी भी शहर में बड़ा विवाद हो सकता है और शहर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।


गैरकानूनी के तरीके से चल रही अवैध मांस मटन की दुकानों को तत्काल सील किया जावे और कानून का पालन करवाया जाकर आम जनों के हितों की रक्षा की जाए। कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना हिंदू समाज को साथ लेकर सडक़ पर उतर आंदोलन के माध्यम से शहर भर में अवैध तरीके से चल रही दुकानों को बंद कराएगी। जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की रहेगी। त्वरित कार्यवाही की जा कर नगर वासियों के हितों की रक्षा, मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाये और कानून का पालन करवाया जाये। एक तरफ शहर में नगर निगम स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और दूसरी तरफ शहर बीचो बीच में संचालित हो रहे  मटन चिकन मार्केट ने शहर की फिजा को खराब कर रखा है।


जब मछली मार्केट शहर से बाहर है तो यह मटन चिकन मार्केट शहर में कैसे। कई वर्षों पहले मोती बंगला में संचालित हो रहे मछली मार्केट को भी जनता की परेशानियों को देखते हुए रहवासियों की परेशानी को दूर करने के लिए शहर से बाहर मछली मार्केट को किया गया था। वही आज देखा जाए तो जिस प्रकार से मटन चिकन मार्केट रेवड़ी की तरह फैल गया है। इसे भी शहर से बाहर होना चाहिए, शहर में इस प्रकार की चीजें तूरंत प्रतिबंधित करना चाहिए। ज्ञापन देते समय शिवसेना के ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह बेस, युवा सेना जिला अध्यक्ष तरुण देशमुख, जिला संयोजक कृष्णाजी राव परखे, जिला उपाध्यक्ष दशरथ जाट ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष लाखन टिपानिया, विशाल सहित अन्य साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महामंत्री संजू भाटी ने दी।







Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?