नगर हाटपीपल्या मे मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुजुहा हर्षोल्लास से मनाया गया!



हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया - शेरवानी चोक मे एकत्रित हो कर तीनों मस्जिद के पेश इमाम व मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे। रास्ते में जगह जगह तीनों पेश इमाम व मुस्लिम समुदाय के लोगों का इस्तकबाल किया गया । ईदगाह पहुंच कर नमाज अदा करने के बाद देश मे अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी गई।



एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। तत्पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठोड़ थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती , पटवारी दीनेश कारपेंटर व सभी साथियों द्वारा ईदगाह ग्राउंड पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद की बधाईयां दी।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन