मुख्यमंत्री ने गोपालपुर को दी 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात!



सीहोर,बुधनी/रायसिंह मालवीय - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पहुंचे, जहां विकास पर्व के तहत 52 करोड़ 05 लाख 56 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किये। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन मे कहा कि मैने सीएम की तरह सरकार नही चलाई, मैने एक परिवार की तरह सरकार चलाई है। 




मैंने लाडली बहना योजना के अंतर्गत सभी बहनों को 1000 रूपए डालकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है हम धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 तक करेगे, अब 21 से लेकर 23 वर्ष वाली की बहनो को भी इस योजना मे जोडा जाएगा, प्रति माह 15 हजार करोड रूपए की राशि बहनो के खाते मे डाली जाएगी। 

 







      मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसा हो तो ही सम्मान होता है हमने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया। जब 15 हजार करोड़ की राशि बाजार में जाएगी तो व्यापार भी बढेगा, मेरा संकल्प है कि बहनो की आमदनी 10,000 रूपए होनी चाहिए। अब टोल टैक्स ठेकेदार नही स्वसहायता समूह की महिलाए चलाएंगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गौमाता के लिए गौशाला का निर्माण तेजी से कराया जाएगा।









Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन