वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया!



देवास। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वैकल्पिक चिकित्सक संघ एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान कर उत्साह पूर्वक मनाया गया। चिकित्सा दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित डॉ. अरविंद पुराणिक, डॉ. जसमत सिंह यादव, डॉ. उदयसिंह यादव, डॉ. जीपी यादव, डॉ. एस.के. वर्मा आदि का सम्मान घर व क्लिनिक जाकर संघ जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ जिला 


सह संयोजक डॉ. भालचंद्र तिवारी एवं प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ. प्रेमसागर चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर, भगवा गमछा ओढ़ाकर एवं बेच लगाकर किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. नर्सिंग नागर, डॉ. दीपक धर्माधिकारी, डॉ. कृष्णकांत चौधरी आदि उपस्थित थे।










Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा