मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया!


देवास - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था।


जोशी वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आप मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। जोशी का अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।










Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा