एनएसयूआई कार्यकर्ताओ शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया!

 

देवास - स्थानीय भोपाल चौराहा पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप गौड़ के नेतृत्व में तानाशाह मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया गुरुवार को देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर मे परीक्षा परिणाम में त्रुटि, अनियमित्ता के चलते हुए, मप्र में हो रहे भर्ती घोटाले के विरोध में शांतिपुण तरीके से विश्वविद्यालय का घेराव किया जा रहा था।



तभी शिवराज सिंह चौहान की मध्यप्रदेश सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक छात्र छात्राओ पर लाठी चार्च किया गया एवं  वाटर केनन की बौछार से सैकड़ो विद्यार्थी घायल हुए।  एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष जी चोकसे एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओ व छात्रों को गंभीर चोट आयी सैकड़ो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध में तानाशाह मप्र सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देवास एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।



 

















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन