पूर्व सिविल थाना प्रभारी संजय सिंह का सम्मान कर दी विदाई!




देवास। नगर सुरक्षा समिति द्वारा पूर्व सिविल लाईन थाना प्रभारी संजय सिंह का विदाई समारोह स्थानीय गार्डन में आयोजित किया गया। साथ ही उक्त आयोजन में सिविल लाईन थाना के नवागत थाना प्रभारी अजय चानना का सम्मान कर स्वागत किया गया। समिति सदस्यों ने संजय सिंह का पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल में किए गए कार्यो की प्रशंसा की। 


इस अवसर पर थाना स्टाफ के कपिल नरवाले, राकेश शर्मा, विनोद जायसवाल, अजय जाट, मनोज शर्मा, पाल जी, राकेश शर्मा, समिति नगर संयोजक यशवंत जोशी, नरेंद्र शर्मा, राजेश जोशी, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, मनोज मालवीय, हितेश त्रिवेदी, शुभम चौधरी, आशीष उपाध्याय, सतीश परमार, अर्जुन ठक्कर, संजय चावड़ा आदि उपस्थित थे। अंत में आभार हिमांशु जोशी ने माना।





























Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन