संस्था जनजागृति बैठक सम्पन्न परिहार सर्वानुमति से बने अध्यक्ष!

 



देवास। सामाजिक संस्था जन जागृति की बैठक वार्ड 21 में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था ने अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप में राजेश परिहार के नाम पर सहमति बनी। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद परिहार ने सबसे पहले मार्गदर्शक मंडल का गठन किया। जिसमें क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ ओम प्रकाश चौधरी, केसरी लाल बिरला, जितेंद्र जायसवाल, आशीष बतानिया, हनुमंत राव शिंदे, अरुण शुक्ल, पंकज पाठक को मार्गदर्शक मंडल में नियुक्त किया। 


इसके पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का समिति द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सुशांत शिंदे, अरविंद बिरले, विजय पानकर, दुर्गाराम मालवीय, राहुल श्रीवास, केएल मुछाला, करण पाटीदार, राज सोलंकी, दीपक शर्मा, गोविंद सिंह, प्रदीप जाधव आदि क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश परिहार ने संस्था जनजागृति के सभी सदस्यों का आभार माना एवं भविष्य में वार्ड 21 की 4 कालोनियों के रहवासियों को हमेशा साथ रखकर चलने की बात कही।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा