सॉफ्टटेनिस में देवास को उपलब्धि आदित्य को विक्रम एवं अभिषेक को एकलव्य अवार्ड!




देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि प्रदेश शिखर खेल अलंकरण पुरुस्कार देवास आदित्य दुबे को इस वर्ष का विक्रम अवार्ड एवं अभिषेक परिहार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जावेगा। शहर के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश संघ की अध्यक्ष श्रीमती गौरीसिंह,सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश यादव,मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास जिला सॉफ्टटेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ समीरा-नईम, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम, प्रवीण सांगते,विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान,कपिल व्यास, राजेन्द्र विजयवर्गीय आदि ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।




 












Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन