1100 मोदकों से आहुति देकर श्री सिद्धी विनायक की महाआरती कर 1 क्विंटल लड्डूओं का लगाया भोग।




देवास। संस्था मिशन अन्नपूर्णा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में नागदा स्थित प्राचीन श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर महा आरती एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। संस्था संयोजक पं. रितेश उपाध्याय ने बताया कि संस्था द्वारा इस पांचवे वर्ष में भी रिद्धी-सिद्धी के दाता श्री सिद्धी विनायक का अभिषेक व पूजन कर हवन पं. मनीष दुबे द्वारा कराया गया। हवन में 1100 मोदकों से आहूतियां छोड़ी गई। 






दोपहर 12 बजे महाआरती मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, लोकसभा प्रभारी शंभु अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, नरेंद्र सोलंकी, समाजसेवी सोनू पंजाबी, पार्षद आलोक साहू, भाजपा महामंत्री नयन कानूनगो, पं. टिंकू शुक्ला, देवेन्द्र नवगोत्री, पं. संजय दुबे, प्रतीक सोलंकी, लल्ला बारोड़, दिनेश सिंह घनश्याम शर्मा, महेंद्र नवीन द्वारा सम्पन्न हुई। उक्त आयोजन में बंशीलाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा संगीतमय भजनों के साथ महाआरती की प्रस्तुति दी गई। जिसमें दर्शनार्थियों ने जमकर नृत्य कर आनंद लिया। महाआरती पश्चात 1 क्विंटल लड्डूओं की प्रसादी का वितरण भक्तजनों को किया। प्रात: 8 बजे से शुरू हुआ आयोजन दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों भजन, महाआरती एवं प्रसादी का लाभ लिया। 



















Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!