इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के चुनाव सम्पन्न....

शेख बने इंडिया के उपाध्यक्ष एवं श्रीवास बने सदस्य..... 




देवास। श्रीनगर (कशमीर) के होटल ग्रेंड मीर इंटरनेशनल में इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सम्पन्न हुए चुनाव में पेंचक सिलाट एसोसिएशन - मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं पेराडाइज पब्लिक हाई स्कूल के संचालक अबरार एहमद शेख को इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन का उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के महासचिव व अंतराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को सदस्य चुना गया।





सौरभ गौतम ने बताया की 10 सितंबर को इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के चुनाव संपन्न हुवे जिसमे उपाध्यक्ष अबरार एहमद  शेख एवं अभय श्रीवास को सदस्य चुना गया। प्रदेश एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों को इंडिया में पदाधिकारी बनने पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन - मध्य प्रदेश, यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी और पालकगण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन