मतदाताओं को मानव श्रृंखला बनाकर संस्था की छात्राओं ने मतदान करने हेतु किया जागरूक....




राजगढ़ - शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय राजगढ़ जिला धार में मतदाता जागरूकता अभियान स्विप प्लान के तहत संस्था की छात्राओं ने समस्त स्टाफ , प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल एवं विकासखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती संगीता पाठक , विष्णु रघुवंशी वरिष्ठ अध्यापक के निर्देशन में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। 








मानव श्रृंखला के साथ-साथ भारतीय तिरंगे झंडे का निर्माण कर समस्त 18 प्लस छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के लिए जागरूक किया गया अपने एक वोट की कीमत मतदान कर बताने को कहा इस अवसर पर सभी 18 प्लस छात्र-छात्राओं को बी.एल.ओ.के माध्यम से अपना नाम निर्वाचन नामावली में जुड़वा कर अपने एक वोट के महत्व के बारे में बताया गया। 





 संस्था में मानव श्रृंखला के साथ-साथ वीकली प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आदि भी संपन्न कराई गई
 इस दौरान संस्था के सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन