सोलीडारिडेड व सोपा के वैज्ञानिक पहुंचे राजोदा.....




देवास। सोलीडारिडेड व सोपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम का भ्रमण करने के उदेश्य से अर्जेन्टीना से  26 किसानो व 1 एग्रिक्लर वैज्ञानिक का दल ग्राम राजोदा में आये उनके द्वारा  किसानो के द्वारा अपनाई गई खेती की उन्नत तकनीकों के प्रयोग की जानकारियों को जाना, साथ ही किसानो को सोयाबीन की फसल में आने वाली समस्याओ के बारे में भी किसानो से चर्चा की गई। 


सोपा से पधारे डॉ. डीएन पाठक ने किसानो के द्वारा अपनाई जा रही उन्नत तकनीक की खेती ,किसानो के द्वारा उपयोग की जा रही सोयाबीन की उन्नत किस्मो व अच्छे उत्पादन के बारे में भ्रमण दल को बताया। सोलीडारिडेड से पूर्वा दीक्षित ने किसानो को  इस इंडियन स्टेंडर्ड फॉर सस्टेनेबल सोय के प्रमाणीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि किसान प्रमाणीकरण के माध्यम से अपनी उपज का बाजार में अच्छे दाम प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में सोलीडारिडेड लीड फार्मर के रूप में विष्णु पांचाल व कृषि विशेषज्ञ धर्मेन्द्र बैरागी ,मोहित खिची , अर्जुन दरबार ,विष्णु पांचाल आदि उपस्थित रहे।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन