गणेश जी की प्रतिमाओ का विधि विधान से विसर्जन निगम द्वारा कालूखेडी तालाब पर किया जावेगा।

शहर के प्रमुख चौराहो पर प्रतिमा विसर्जन के लिए संग्रहण स्थल बनाये गये। 
क्षिप्रा नदी पर प्रतिबंधित श्रीगणेजी का विसर्जन। 
कालूखेडी तालाब पर ही होगा गणेश जी की प्रतिमाओ का विसर्जन।




भारत सागर न्यूज/देवास। 10 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व के पश्चात श्रीगणेजी की प्रतिमाओ के विसर्जन हेतु 12 सितम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। शांति समिति की बैठक मे लिये गये निर्णय अनुसार कालुखेडी तालाब पर गहराई बढाकर श्रीगणेजी जी की प्रतिमाओ को विसर्जित करने का निर्णल लिया गया है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मीठा तालाब एवं अन्य जलाशयों पर माननीय हरित प्राधिकरण एवं केन्दीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देशानुसार श्रीगणेजी की मूर्तियो का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है साथ ही क्षिप्रा नदी पर भी श्रीगणेजी की प्रतिमाओ का विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। श्रीगणेजी की प्रतिमाओ का विसर्जन कालूखेडी तालाब पर ही विधि विधान से किया जावेगा। शहर मे विराजित पांडालों मे श्रीगणेजी की प्रतिमाओ को विसर्जन हेतु सीधे कालूखेडी तालाब पर भेजी जावेगी तथा घर—घर विराजित भगवान श्रीगणेश जी प्रतिमाओ के लिए संग्रहण स्थल बनायें जा रहे है। महापौर ने श्रद्धालुाओ से कहा है कि वे निर्धारित संग्रहण स्थलो पर ही प्रतिमा को विसर्जन हेतु रखें, आपके द्वारा रखी गई प्रतिमाओ को विधि विधान से विसर्जन निगम द्वारा कालूखेडी तालाब पर किया जावेगा।


सभापति रवि जैन ने बताया कि   प्रमुख संग्रहण स्थल पर निगम द्वारा श्रीगणेजी की प्रतिमाओ को 28 सितम्बर गुरूवार को अनंत चतुर्दशी पर मंडुक पुष्कर के समीप धरना स्थल, उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड, मीरा बावडी के समीप तिराहे पर, जवाहर नगर टॉवर के पास, गजरा गियर्स चौराहा, कर्मदीप स्कुल मेंढकी चौराहा पर संग्रहित की जाकर विधि विधान से कालूखेडी तालाब पर विसर्जन किया जावेगा। श्री जैन ने सभी शहरवासियो से अपील की है कि वे अपने घरो पर विराजित श्रीगणेशजी की प्रतिमाओ को नियत संग्रहण स्थल पर रखें एवं नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मीठा तालाब पर दोनो साईड पर प्रतिमा विसर्जन हेतु पर्यावरण कुण्ड का निर्माण किया गया है।


श्रद्धालुाओं से आग्रह है कि पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए उक्त कुण्ड मे प्रतिमा विसर्जन करें। निगम द्वारा कुण्ड मे विसर्जित प्रतिमाओ को ससम्मान कालूखेडी तालाब पर विसर्जित किया जावेगा। आयुक्त रजनीश कसेरा ने श्रीगणेशजी के विसर्जन को लेकर संग्रहण स्थल एवं विसर्जन हेतु कालूखेडी तालाब पर निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो की राउंड अप ड्युटी लगाई गई साथ ही कालूखेडी तालाब पर प्रकाश एवं टेन्ट व्यवस्था करने के साथ विसर्जन स्थल की सतत मानिटरिंग किये जाने हेतु कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा,सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती को निर्देशित किया गया है। इसी अन्तर्गत क्षिप्रा नदी पर भी श्रीगणेशजी की प्रतिमाओ का विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।



















Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?