37 वे नेशनल गेम्स गोवा में दिशा रेड्डी ने दिलाया पेंचक सिलाट में मप्र को पहला स्वर्ण पदक।


भारत सागर न्यूज/देवास।
गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित 37 वे नेशनल गेम्स में पेंचक सिलाट खेल जो की कंपाल गोवा में 26 से 30 अक्टूबर तक होगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की देवास की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिशा रेड्डी ने  मध्य प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक पेंचक सिलाट खेल की सोलो इवेंट्स में दिलवाया। 


दिशा ने  पहले दिल्ली फिर महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में कर्नाटक की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर जीतकर देवास के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। दिशा की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला,सचिव दिग्विजय सिंह,बुंदेला सर ,खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर उत्कृष्ठ विद्यालय के ,प्राचार्य सुधीर सोमानी ,प्राचार्य अशोक साहू, संदीप जाधव, यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी कोच, रैफरी, खिलाड़ी और पालकगण ने दिशा को बधाई और शुभकामनाएं दी।














Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन