कथा वाचक अंतिम बाला बैरागी ने स्वर्ण पदक विजेता पूनम सोनी का किया सम्मान।





भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था उमेश्वर जागृति फाउंडेशन द्वारा आज खेलो मध्य प्रदेश यूथ गेम भोपाल राज्य स्तरीय व स्कूल चैंपियनशिप जबलपुर में स्वर्ण पदक विजेता पूनम सोनी का उनके निवास गिरिराज धाम नगर में संस्था अध्यक्ष व कथावाचक अन्तिम बाला बैरागी दीदी द्वारा सभी सदस्यों के साथपुष्पमालाओं से सम्मान किया गया और उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 



दीदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि नारी सम्मान पर महिलाओं को आगे भी ऐसे ही  प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बंशी लाल वर्मा, नारायण वर्मा ,दीपक शर्मा, विशाल सक्सेना,,राहुल बैरागी, विमल गोस्वामी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी राहुल बैरागी ने दी।










Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन