बलाई समाज ने फूंका कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा का पूतला....


भारत सागर न्यूज/जावर । विगत दिनों अखिल भारतीय बलाई समाज का महासम्मेलन इंदौर में सम्पन्न हुआ था। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को महामण्डलेश्वर कहकर सम्मानित किया था। जयंत मालवीय ने बताया कि इंदौर में सम्पन्न हुए महासम्मेलन के पश्चात मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए गुण्डा बताया था। 


जिससे देश सहित प्रदेशभर के बलाई समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उक्त अभद्र टिप्पणी के विरोध में जावर बलाई समाज ने कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर पूतला दहन किया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी जयंत मालवीय, गोविंद मालवीय, अखिलेश मालवीय, कपिल मालवीय, कृष्णा कटारिया जी संजय मालवीय  विजय खर्चीला अजय खर्चीला राज मालवीय  कुलदीप मालवीय जीसहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।












Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन