प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन-2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण




भारत सागर न्यूज/देवास - मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 में सी-विजिल एप से 11 हजार 257 शिकायतें आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कराए गए सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है।


     उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता लागू है। इस बीच आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा सके, साथ ही नागरिक भी आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की त्वरित शिकायत कर सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार कराया गया। प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के बाद से अब तक 11 हजार 257 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।













Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा