झाड़ियों के बीच मिला नवजात, इलाज के दौरान बच्चे की मौत




खंडवा - रविवार को झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्चा रोता हुआ मिला। यह घटना मांधाता थाना क्षेत्र की मोरघड़ी कालोनी की है। मोरघड़ी कालोनी स्थित शनि मंदिर के पास से जब बड़वाह निवासी अजय पिता मोहन कौशल बाइक से गुजर रहे थेए तो उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि झाड़ियों में नवजात कपड़े में ठंड से ठिठुरते हुए बिलख रहा था। 


इस दौरान आसपास से लोग भी यहां पहुंच गए। बच्चे को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुचीऔर नवजात बच्चे को इलाज के लिए इंदौर पहुचाया गया लेकिन बच्चे कि 10 घंटे बाद मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की है कि बच्चा झाड़ियों मे कहा से आया और उसे कौन छोड़ कर गया। पता चला है कि बच्चे को जन्म के बाद ही माँ ने बच्चे को झाड़ियों में छोड़ दिया। 














Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा