श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली निशान यात्रा, निशानों की पूजा से शुरू हुई यात्रा, श्याममय हुआ वातावरण



भारत सागर न्यूज/देवास। कलयुग में भगवान श्री कृष्ण के नाम से पूजे जाने वाले श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर संस्था करने वाला श्याम कराने वाला श्याम द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई। संस्था सदस्य ने बताया कि श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर गुरुवार को प्रात: 11.30 बजे निकली यात्रा की शुरूआत उपाध्याय नगर से बाबा निशानों की पूजा-अर्चना एवं आरती कर की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन हाथोंं में निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर के लिए निकले। बाबा के भक्त ढोल व डीजे की धून पर श्याम प्रभु के गुणगान करते हुए चल रहे थे। अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा व सल्पाहार से किया गया।




जिन स्थानों से यात्रा निकली वहां का वातावरण श्याममय हो गया। बीच मार्ग पर भी भक्त यात्रा में शामिल हुए। वार्ड क्रं. 12 उपाध्याय नगर से शुरू हुई यात्रा वैष्णोदेवी मंदिर मेंढकी रोड, चाणक्यपुरी राम मंदिर, रेल्वे क्रासिंग, कैलादेवी मंदिर मार्ग, जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। मंदिर पहुंचते ही संस्था द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं बाबा श्याम को निशान अर्पित करते हुए चुरमा का भोग लगाया। तत्पश्चात भक्तों को 5 क्विंटल केले की महाप्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। 













Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन