हाटपीपल्या विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी डोर टू डोर कर रहे जनसम्पर्क।


भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या - हाटपीपल्या विधानसभा 172 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मनोज चौधरी लगातार डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से रूबरू हो रहे है। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी हाटपीपल्या पहुँचे जहा उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही विधानसभा से सेमली बुजुर्ग भटोनि शमशाबाद हैदरपुर हाथी गुराड़िया सहित अन्य गांवों में जनसम्पर्क किया।


इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी का स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हाटपीपल्या विधानसभा में हो सकती है। 











Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन