जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार





भारत सागर न्यूज/देवास - आबकारी विभाग ने आबकारी वृत्त बागली अ  में  23 दिसंबर को रात्रि के समय मुखबिर सूचना के आधार पर मनोरा पहाड़ी के पास आगुर्ली मार्ग पर मोटर साइकिल रोककर विधिवत तलाशी लेने पर 05 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 02 पेटी विदेशी मदिरा बीयर केन कुल मात्रा 69 बल्क लीटर बरामद हुई,जो आरोपी रोहित पिता संतोष जायसवाल निवासी आगुरली  तहसील बागली  एवं भारत पिता मांगीलाल कर्मा निवासी ग्राम आगुर्ली तहसील बागली जिला देवास द्वारा अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। 


जिनके  विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य 70 हजार रुपए है। कार्यवाही में आबकारी  उपनिरीक्षक प्रेम यादव , आबकारी आरक्षक  अरविंद जिनवाल एवं वैशाली सोलंकी शमिल  थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन