नवनिर्वाचित विधायक डॉ राजेश सोनकर का भौरासा फाटा पर किया भव्य स्वागत




भारत सागर न्यूज़/भौरासा/चेतन यादव - विधानसभा चुनाव में देवास जिले की पांचों सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वही सोनकच्छ से राजेश सोनकर 25437 मतों से विजय घोषित हुए! सोमवार को राजेश सोनकर सोनकच्छ की जनता का आभार व्यक्त करने सोनकच्छ पहुंचे।  देवास से सोनकच्छ जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भौरासा फाटा पर नवनिर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया भी उपस्थित रहे। 



इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, मंडल महामंत्री संजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, वसूली पटेल ठा.यशवंत सिंह राजपूत,पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि छोटेलाल लोधी, पार्षद सचिन यादव, पार्षद प्रतिनिधि विनोद डोडिया, पूर्व पार्षद नवीन यादव, अनिल चावड़ा, प्रमोद पालीवाल, कांग्रेस से भाजपा में सम्मिलित हुए अजय यादव,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, शैलेन्द्र ठाकुर, धर्मेंद्र राठौर, साजिद चिश्ती,राहुल जाधव, अजहर चिश्ती मौजूद रहें।










Comments