मज़दूर चौराहा एवं सेवा बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान






भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था एडवांस इनफार्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी, माइग्रेंट/ट्रकर परियोजना देवास द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़े कार्यक्रम के 9वें एवं दसवें दिन नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम मजदूर चौराहा एवं सेवा बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित मजदूर भाइयों को एचआईवी/एड्स, एस.टी.आई., टी.बी. व हेपेटाइटिस के विषय पर जागरूक किया गया।




संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एचआईवी/एड्स, एस.टी.आई., टी.बी. व हेपेटाइटिस क्या हैं, यह किन कारणों से फैलता हैं व इससे कैसे बचा जा सकता हैं। इस बारे में समाधान बताते हुए रेड रिबन लगायें गए। कार्यक्रम के दौरान साइन ग्लो भी बनाया गया। अंत में मोमबत्ती जलाकर एचआईवी/एड्स से मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था स्टाफ उपस्थित था। 













Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन