मोक्ष दायिनी माँ क्षिप्रा तट पर श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ




भारत सागर न्यूज़/देवास। मोक्ष दायनीय माँ क्षिप्रा के पावन तट पर श्रीमद्द भागवत कथा शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता महेश परमार ने बताया कि श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ कथा का शुभारंभ 20 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे क्षिप्रा क्षिप्रा नदी तट पर कलश एवं शोभा यात्रा के साथ हुआ। 




महेश परमार अपनी पत्नी आशा परमार के साथ सिर पर श्रीमद्द भागवत कथा व महिलाएं कलश धारण कर शामिल हुई। गांव के मुख्य मार्ग पर भक्तजनों ने गुरुजी का पुष्प अर्पित एवं श्री फल देकर स्वागत किया। 



यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: क्षिप्रा तट पर कथा स्थल पर पहुंकचर सम्पन्न हुई। सात दिवस चलने वाली कथा में कथा वाचक ओंकार चेतन्य जी महाराज के श्रीमुख से धुंधकारी मोक्ष, बिहारी श्री दर्शन, कुंती स्तुति, सुखदेव आगमन, ब्रिजरानी दर्शन, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन दर्शन, कंश मर्दन, रूख्मणी मंगल प्रसंग, सुदामा चरित्र आदि प्रसंग होंगे। कथा दिनांक 26 दिसंबर तक  प्रतिदिन 12 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी। उक्त जानकारी जानकारी ईशु परमार ने दी।











Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन