सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ की मासिक बैठक आज


भारत सागर न्यूज/देवास। प्रत्येक माह के पहले सोमवार को निर्धारित मासिक बैठक आज 1 जनवरी, 2024 को सायं 4 बजे वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में सम्पन्न होगी। नववर्ष 2024 के प्रथम दिवस 1 जनवरी को होने वाली बैठक में नूतन संकल्पों के साथ मनाए वर्ष 2024 विषय पर परिचर्चा भी रखी गई है। 



बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर होंगे। महासंघ अध्यक्ष एस.एम. लाम्बोरे एवं सचिव देवकरण शर्मा ने समस्त आजीवन/वार्षिक सम्मानीय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर परिचर्चा को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक गेरूलाल व्यास ने दी।










Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा