हिंदू सकल समाज अध्यक्ष ने गौ माताओ को गो ग्रास खिलाकर मनाई विवाह सालगिरह




भारत सागर न्यूज/आष्टा - नगर की प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला में सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव अपनी पत्नी एवं अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर हरी घास सुदाना पशु आहार गुड गौ माताओ को आहार के रूप में खिलाया एवं श्रीवास्तव ने गौशाला की व्यवस्थित व्यवस्था को देखते हुए गौशाला समिति की प्रशंसा की एवं गौ माता की सेवा को ईश्वरी सेवा बताई। 



                                     मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा जी को ₹2100 की दान राशि गौशाला निर्माण एवं गौ माता के आहार हेतु प्रदान की साथी उनकी सुपुत्री श्रीमती पूजा कपिल चित्रांशी (ब्यावरा) ने अपनी ओर से ₹1100 की राशि गौ माता के आहार हेतु प्रदान की। इस अवसर पर पीयूष श्रीवास्तव, कान्हा श्रीवास्तव, नरेंद्र पोरवाल, नितिन सिंगी, सेवक गौशाला करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, उपस्थित रहे मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने अनिल श्रीवास्तव एवं श्रीमती श्रीवास्तव जी को विवाह सालगिरह के उपलक्ष में पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी। 











Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन