सयाजी द्वार पर प्रभु श्रीराम की महाआरती कर आतिशबाजी की

भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था साहस द्वारा भव्य आतिशबाजी कर महाआरती का आयोजन किया गया। संस्था सदस्य यश वर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम की अयोध्या में हुई प्राण- प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सायं को सयाजीद्वार पर प्रभु श्रीराम की महाआरती की गई। मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं संस्था राम राम के शैलेन्द्र सिंह पवार, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जुगनू गोस्वामी एवं ग्राम आगरोद के गुरूदेव ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर पूजा की। 




                            तत्पश्चात संगीतमय महाआरती की जाकर आकाशमय आतिशबाजी की गई। आरती में उपस्थित भक्तों ने जय-जय श्रीराम का उद्घोष लगाया। जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। इस अवसर पर नयन कानूनगो,नीरज वर्मा, शुभम जाधव, मोहित जाट, अमन जाधव, राजेश्वर यादव, बंधन चौधरी, सागर परिहार, देवेन्द्र पडियार, अभिषेक चौहान, हर्ष गेहलोत, अनुराग परमार, श्रवण पांचाल, राज सोलंकी, चेतन सोनैल, हर्ष परमार, अनिकेत माली, संजय राणा सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।










Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन