शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण एवं बिदाई समारोह संपन्न

 



भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव - भौरासा नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरासा में वार्षिक गतिविधियों के पुरस्कार वितरण के साथ कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की छात्राओ को बिदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि अध्यक्ष शिक्षण समिति विनोद डोडिया, विशेष अतिथि पार्षद सचिन यादव, पूर्व पार्षद अजय यादव, एव प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला थे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीमती नीता शर्मा ने किया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।



                                            इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय जोशी ने अपने उद्बोधन में पुरस्कार प्राप्त सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की छात्राओ को बोर्ड परीक्षा में अधिक मेहनत  एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कठिन परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। चाहे किसी भी क्षेत्र में लग्न एवं मन लगाकर कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलती है। 




                  साथ ही सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की वही प्रेरणा गीत मोती सिंह यादव शिक्षक के द्वारा गाया गया एवं कार्यक्रम का संचालन आशीष चौरसिया शिक्षक के द्वारा किया गया व आभार खुर्शीद आलम खान ने माना इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 







Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?