गेल गैस लिमिटेड ने देवास में जागरूकता फैलाने के लिए पीएनजी अभियान का किया शुभारंभ


भारत सागर न्यूज/देवास - पीएनजीआरबी के तत्वाधान में गेल गैस लिमिटेड द्वारा  पीएनजी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गेल गैस  के मधुमिलन चौराहा स्थित सी. एन. जी स्टेशन  से पीएनजी अभियान का शुभारंभ संजीव त्यागी, प्रभारी अधिकारी, गेल गैस के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को और भी सफल बनाने के लिए सी. एन. जी स्टेशन से सन सिटी – 1 तक वाल्कथॉन (रैली) का भी आयोजन किया गया।





      31 मार्च  तक चलने वाला पीएनजी अभियान, पीएनजी के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वीकृत क्षेत्र के हर घर तक इसकी पहुंच बढ़ाने का संयुक्त प्रयास है। मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों से अनुरोध किया कि वो पीएनजी को अपनाकर शहर को प्रदुषण मुक्त बनाएं। इस अभियान का थीम “आगे बढे , पीएनजी चुने”  है।




      इस अभियान का उद्देश्य पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के बारे में जागरूकता फैलाना और सदी के ईंधन के रूप में अधिकृत क्षेत्र के घर-घर की रसोई तक पहुंचना है। पीएनजी एक सुविधाजनक, किफायती, सुरक्षित और ईंधन का निरंतर स्रोत है। भारत के सभी स्मार्ट सिटी में पीएनजी घर-घर में इस्तेमाल किया जाता है। शहरी गैस के चलते विस्तार के कारण पीएनजी अब आपके शहर में भी उपलब्ध है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन