नया भारत नया विधान विषय पर लगायी गई आकर्षक प्रदर्शनी

भारत सागर न्यूज/इंदौर - गणतंत्र दिवस के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा नया भारत नया विधान विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी लगायी गई। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीन मूलभूत कानूनों में हुए परिवर्तन को प्रदर्शित किया गया। साथ ही केन्द्र और राज्य शासन की विकास संबंधी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा उपलब्धि संबंधी चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया।



प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किये गये नवाचारों के संबंध में भी जानकारी प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में बताया गया कि भारत की 150 वर्ष पुरानी आपराधिक न्याय प्रणाली पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीयता, भारतीय संविधान और आम जनता के हित की परवाह करने वाली व्यवस्था के रूप में लागू होने जा रही है। नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित न्याय और तुरंत दंड मिलने की सुदृढ़ व्यवस्था है। नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास, अपराध पर नियंत्रण और स्वस्थ एवं समतामूलक समाज का निर्माण नयी न्याय प्रणाली एवं नये कानूनों का ध्येय है। अब भारत के नागरिकों के लिए भारत की न्याय व्यवस्था लागू होगी।


इसी तरह भारतीय दण्ड संहिता 1860, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर बनाये गये नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। पुलिस द्वारा किये गये नवाचारों को भी प्रदर्शनी में आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, जानकारी प्राप्त की और सराहा।









Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?