रश्मि मिश्रा पुन: भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता देकर किया स्वागत


भारत सागर न्यूज/देवास। भाजपा जिलामंत्री से त्याग पत्र देकर कांग्रेस में शामिल हुईं रश्मि मिश्रा ने पुन: भाजपा में वापसी की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रीमती मिश्रा को भाजपा की सदस्यता देकर भाजपा परिवार में शामिल किया।  ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में रश्मि मिश्रा ने देवास जिला भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार को ये कहकर अपना त्यागपत्र दे दिया था कि पार्टी में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।



                                                  वर्तमान में रश्मि मिश्रा महिला कांग्रेस में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर कार्य कर रहीं थी। भाजपा में पुन: घर वापसी के इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्तिथ थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा में रश्मि मिश्रा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए सम्पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिये कहा। सदस्यता कार्यक्रम के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन