राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में देवास को मिली प्रथम रेंक




भारत सागर न्यूज/देवास - स्वच्छता प्रेरणा समारोह 5 मार्च मंगलवार को लाल परेड ग्राउन्ड भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित हुआ। प्रदेश की सभी नगरीय निकायों के सफाई मित्रों को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा अन्य सभी विभागों के मंत्री गणों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। 


           आयोजित कार्यक्रम में सभी निकायों के सफाई मित्रों की उपस्थिति में सफाई मित्रों का सम्मान भी मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा किया गया। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अलग अलग केटेगिरी में निकायों को पुरस्कार वितरण भी किया जिसमें देवास नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सिटी ब्यूटीफिकेशन में ग्रीन स्पेस (ग्रीन देवास) को अत्यधिक बढ़ावा देकर कार्य किया। 




देवास नगर निगम ने भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिटी ब्यूटी कॉम्पीटिशन में भाग लेकर राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में प्रथम रेंक प्राप्त की। भोपाल में आज आयोजित स्वच्छता प्रेरणा समारोह एवम सम्मान समारोह में राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी एवं राज्य मंत्री शिवाजी पटेल द्वारा स्व्च्छता सम्मान पुरस्कार निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, निगम स्वास्थ समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस, को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसौदिया, विजय जाधव, विशाल जोशी, अरुण तोमर मंच पर उपस्थित रहे। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल सभापति रवि जैन आयुक्त रजनीश कसेरा एवं सभी निगम परिषद सदस्यों ने देवास नगर निगम के पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास नगर निगम बैठक हॉल में सहायक यंत्री इंदु प्रभा भारती, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, अशोक देशमुख, एवं निगम पदाधिकारी एवं उपस्थित नागरिकों के साथ देखा एवं सुना।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?