महापुरुषों के स्मारक पर दीप जलाकर की आतिशबाजी





भारत सागर न्यूज/देवास। प्रभु श्री राम के अयोध्या में विराजित होने पर शहरभर में विविध आयोजन हुए। घर-घर दीप जले। इसी कड़ी में शंकर भोले मित्र मंडल के सदस्यों ने शहर में स्थापित सभी महापुरुषों के स्मारक पर पहुंचकर उनके देश के लिए दिये बलिदानों के स्मरणार्थ दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की। यह महापुरुष भी हमारे देश की धरोहर होने के साथ देवतुल्य ही है। जिन्होंने अपने देश की एकता अखंडता को अपने जीवन से भी बढक़र माना। 




                                              मुख्य रूप से महाराज विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जुगनू गोस्वामी, गणेश पटेल आदि उपस्थित थे। संगठन के समस्त कार्यकर्ता उज्जैन चौराहा डॉ. भीमराव अंबेडकर, समापन छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू आदि के स्मारक पर पहुंचकर दीप जलाकर माल्यार्पण किया एवं आतिशबाजी कर उनके बलिदान को याद किया।









Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?