सभी विकासखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी फाग उत्सव का किया जा रहा है आयोजन

  • “होली के रंग मतदान संग”के तहत महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ
  • निर्वाचन में हम तो शत-प्रतिशत मतदान करेंगे ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे





भारत सागर न्यूज़/देवास - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वीप अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में चुनावी फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 





चुनावी फाग उत्सव के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एनआरएलएम की महिलाओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने “होली के रंग मतदान संग”अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि इस निर्वाचन में हम तो शत-प्रतिशत मतदान करेंगे ही साथ ही दूसरों के भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा