कृषि भूमि पर आने-जाने के रास्ते से अवैध कब्जा हटाए जाने की शिकायत कलेक्टर से की




भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर आने जाने का रास्ता बंद करने एवं तहसीलदार के आदेश का पालन नहीं करते हुए मानसिक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से दयाराम, सोमा, शिवराम एवं नानीबाई सभी निवासी ग्राम रातातलाई तह उदयनगर ने की। शिकायत में बताया कि जिले के ग्राम रातातलाई तह. उदयनगर जिला देवास में हमारी कृषि भूमि है। उक्त भूमि पर आने जाने का रास्ता है। जिसका रास्ता सुनीता, संजय पिता लक्ष्मण एवं सुधीर पिता चिंगारी सिंह द्वारा बंद कर दिया है। पूर्व में भी प्रभु, प्रमोद पिता पदम द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया था, जिसे तहसीलदार द्वारा खुलवाया गया। अब वर्तमान में पुन: रास्ता बंद कर दिया गया है।



                           कब्जाधारियों ने आने-जाने वाले रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए पोल गाढकर बाउण्ड्रीवाल कर दी है। इन लोगों के द्वारा आए दिन दादागिरी की जाती है। रास्ता बंद होने के कारण हमारी कृषि भूमि पर गेहूं की फसल जो पढ़ी हुई है। उसका हमें नुकसान हो रहा है। यह कि प्रति प्रार्थी गण के द्वारा खुले आम दादागिरी कर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर हमे जबरन ही परेशान किया जा रहा है। 15 दिन पहले निकाली जाने वाली फसल आज तक नहीं निकल पाई है। रास्ते से अतिक्रमण हटाने का आदेश तहसीलदार उदयनगर द्वारा किया गया था, किंतु आदेश का पालन नहीं करते हुए कब्जाधारी मौके पर नही पहुंचे।





यदि समय रहते कब्जा नही हटाया तो हमारी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल कार्यवाही कर अवैध कब्जा हटवाया जाकर कृषि भूमि का रास्ता खुलवाया जाए। पीड़ितों की समस्या सुनने के पश्चात कलेक्टर ने तुरंत बागली एसडीएम को फोन कर रास्ता खुलवाने के आदेश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन