मनुष्य शरीर पाकर ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है- सुश्री धामेश्वरी देवी






भारत सागर न्यूज़/देवास। जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका धामेश्वरी देवी की 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन 5 मई तक श्रीराधा गोविंद धाम, गणेश मंदिर राजाराम नगर में शाम 7:30 से 9:30 बजे किया जा रहा है। प्रवचन के प्रथम दिवस देवीजी ने शास्त्रों के प्रमाणस्वरूप बताया, कि 84 लाख प्रकार की योनियों में मनुष्य शरीर सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि भगवान ने मनुष्यों को ज्ञान शक्ति दी एवं कर्म करने की शक्ति प्रदान की। इससे ईश्वर रूपी अंश को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा अगर मनुष्य देह पाकर ईश्वर रूपी आनंद को प्राप्त नहीं किया तो मनुष्य शरीर छूटने पर 84 लाख प्रकार की हीन योनियों में भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा मनुष्य देह देवदुर्लभ होता है। इसी मनुष्य देह को स्वर्ग के देवता भी चाहते हैं, क्योंकि कर्म करने का अधिकार केवल मनुष्य देह में ही संभव है, अन्य सभी योनियां भोग योनियां हैं। साथ ही यह मनुष्य देह क्षणभंगुर भी है। प्रवचन के अंत में श्री युगल सरकार की आरती हुई। बड़ी संख्या में भक्तगणों ने आध्यात्मिक लाभ लिया। प्रवचन श्रृंखला धारावाहिक होने से प्रतिदिन सुनना अनिवार्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?