नारी शक्ति स्वयं को कभी कमजोर न समझें, नारी सृजनकर्ता है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देवास की त्रिलोक नगर शाखा में मातृतत्व दिवस (मदर्स डे) मनाया गया। इस अवसर पर त्रिलोक नगर की स्थानीय मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ममता राजेंद्रसिंह ठाकुर, नीलू प्रेमनाथ तिवारी, राजेंद्र ठाकुर की माताजी मुख्य अतिथि थीं। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, मनीषा दीदी, एकता दीदी और हेमा दीदी ने मातृत्व और अध्यात्म पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। प्रेमलता दीदी ने बताया नारी शक्ति को कभी भी स्वयं को कमजोर नहीं समझना चहिए। 




उसमें तो सृजन करने की शक्ति होती है। माताओं को अध्यात्म को अपनाकर अपने बच्चों को सुसंस्कार देना चाहिए। उन्हें सात्विक भोजन देना चाहिए, क्योंकि जैसे अन्न खाते हैं, वैसा ही मन हो जाता है। इस दौरान मातृशक्ति के साथ प्रेमलता दीदी का भी संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े भाई-बहन एवं समाजसेवी उपस्थित थे। यह जानकारी हेमा बहन ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत