लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नवीन कार्यकारिणी घोषित


 

भारत सागर न्यूज/देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नॉमिनेशन कमेटी द्वारा वर्ष 2024-25 की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का मानोनयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारणी में अध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता, सचिव लायन मनोज बिंदल, कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर को नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष लायन डॉ. प्रकाश गर्ग, सह सचिव लायन उत्सव जोशी, पीआरओ लायन भगवान गोयल, टेमर लायन विशाल अग्रवाल, एवं संचालक मंडल में लायन ओमप्रकाश बंसल, लायन एमके नागर, लायन आरसी पालीवाल, लायन डॉ. अमित चौबे, लायन किरण धूत, लायन रेणू शर्मा को मनोनीत किया गया। लायन प्रमोद गुप्ता ने बताया, कि लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी कई सामाजिक गतिविधियां संचालित करती है।


           वर्ष 2024-25 में भी मानव सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष लायन औसाफ कुरैशी, लायन एमएल डाबी, लायन डॉ. केके धूत, लायन अशोक जोशी, लायन डॉ. आरसी शर्मा, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन एसके गुप्ता, लायन राजेश शास्त्री, लायन डॉक्टर योगेश वालिंबे, लायन राधेश्याम सोनी, लायन सुरेश परवाल, लायन प्रहलाद अग्रवाल, लायन एसके अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा