मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त 5 जुलाई को First installment of Chief Minister Farmer Welfare Scheme on 5th July


भारत सागर न्यूज़/सीहोर। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 01 वर्ष में किसानों को तीन समान किस्तों में कुल 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की इस वर्ष की प्रथम किश्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 5 जुलाई को टीकमगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम आयोजित कराने के सभी समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय कार्यकम के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी निेर्दशानुसार विधायक/ सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण करने के साथ ही जिले के सभी हितग्राहियों को कार्यक्रम में जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन