भौरासा पुलिस ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान, भौरासा थाना परिसर में स्टाफ द्वारा किया गया पौधारोपण
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान एक पेड़ मां के नाम पुलिस विभाग ने गुरुवार को वृहद स्तर पर मनाया। पुलिस थाना भौरासा द्वारा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया।
परिसर में 40 पौधे अलग अलग प्रकार के लगाए गए। साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक ए.एम. पठान, नरेंद्र सिंह भदौरिया, विरेन्द्र सिंह,कमल वर्मा सहित समस्त स्टॉफ मौजुद रहा।



Comments
Post a Comment