सरकारी स्कूल में बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था आस द्वारा सीआरवाय (चाइल्ड राइट्स एंड यू) प्रोजेक्ट के तहत शासकीय हाई स्कूल कैलोद में मास्टर सईद आलम ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी । लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाएँ और छेडख़ानी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसे में सेल्फ डिफेंस का गुर सीखना बहुत जरूरी हो गया है। ऐसी ही एक पहल मिशन हिफाजत में कैलोद के शासकीय स्कूल हाई स्कूल में 44 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। संस्था आस के डायरेक्टर वसीम इकबाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्राओं को संभावित खतरनाक स्थितियों में सुरक्षित रहने के लिए व्यवहारिक कौशल और ज्ञान प्रदान करना था। प्राचार्या रंजना सोनखुसरे ने कहा कि हमारा लक्ष्य बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन में अधिक सुरक्षित और सुरक्षित महसूस कराना है। आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों के बारे में नहीं है। यह जागरूकता और आत्मविश्वास के बारे में है। सीआरवाय (चाइल्ड राइट्स एंड यू) प्रॉजेक्ट कॉर्डिनेटर यास्मीन खान ने कहा कि सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में विभिन्न तकनीकों को शामिल किया। बुनियादी हमले, बचाव के तरीके और स्थिति की समझ शामिल थी।
देश के प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम ने मानसिक तैयारी और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। समापन समारोह में मुस्कान राठौर, ऋषिका पटेल, पायल चौहान, नीतु दुबे, मुस्कान चौहान, इशा चौधरी, निशा नखरीया, राजनंदनी चौहान, नंदिनी नखरीया, उमा रावत, शर्मिला राजोरिया, आकांक्षा सुनेर, चंचल परमार, अंशिका चौधरी, शिवानी चौधरी, कविता देवड़ा, खुशबू पटेल, पायल गंगोलिया, मनीषा चौधरी, रिया राजोरे और मुस्कान राजोरे ने बचाव के तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल परिवार की ओर से सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम और सहायक कोच अब्दुल राशिद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेखा चौधरी, कोमल खले, योगिता भारती गुप्ता, चंद्रप्रताप सिंह चावड़ा और गोवर्धन सिंह जलखेडिय़ा और अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे। संचालन धर्मेन्द्र रावत ने किया तथा आभार अंतिम झाला ने माना।
.jpeg)

Comments
Post a Comment