अतिथि शिक्षकों ने शिवराज सरकार में किए वादे पूरी किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। अतिथि शिक्षकों ने अतिथि शिक्षक संघ (बीएमएस संबंद्ध) के बैनर तले नियमितीकरण सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व की शिवराज सरकार के दौरान आयोजित की गई महापंचायत में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, उन्होंने मोहन सरकार से इन वादों को पूरा करने की मांग की। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से वे कम वेतन पर अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। इसके चलते अब सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम भी काफी अच्छे आ रहे हैं।
बावजूद इसके अतिथि शिक्षकों की ओर शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो वादे किए गए हैं, वे भी अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से अतिथियों को नियमितीकरण, एनसी, ईएल, का अवकाश दिए जाने, बीमा का लाभ दिए जाने, नियुक्ति के दौरान रियात दिए जाने, पूर्व सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की आदि मांग शामिल है।
इसे भी पढे - देवास के औद्योगिक कर्मचारियों के लिये आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का कलेक्टर गुप्ता ने किया शुभारम्भ
इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय, जिला उपाध्यक्ष राहुल नाहर, प्रदेश कोषाध्यक्ष असलम शेख, महिला जिलाध्यक्ष भारती माली, पुष्पा माली, वर्षा पांचाल, गुलनार खान, संतोष चौहान, सुरेन्द्र सेंधव, नवनीत जोशी, परमानंद कडोदिया, सतनाम परिहार, कपिल मोदी, देवेन्द्र सेन सहित अन्य बडी संख्या में अतिथि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भानुप्रताप तंवर ने दी।
.jpg)
.jpg)



Comments
Post a Comment