कुणाल बैरागी उर्फ चीकू की हत्या के मामले में पुलिस ने किया पर्दाफाश
भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्य आरोपी अमरेश व उसका साथी गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार। बैरागी के हत्याकांड में बदला लेने के इरादे से की गई घटना के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा। 3 जुलाई को कोतवाली थाना अंतर्गत जवाहर नगर में कुणाल बैरागी उर्फ चीकू की अमरेश व उसके साथियों ने हत्या की थी। जिसके बाद संस्था राम राम के सदस्यों ने एमजी रोड़ तिराहे पर चक्काजाम किया था।
अगले दिन कुणाल ही हत्या का बदला लेने के इरादे से शैलेन्द्र पंवार व उसके 6 साथियों ने अमरेश के घर पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कायमी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 2 पिस्टल व 8 जिंदा राउंड जब्त किए है।
इसे भी पढे - भौरासा नगर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पहुंचे विद्युत मंडल


Comments
Post a Comment