गधों को ढूंढ-ढूंढ कर खिला रहे लोग गुलाब जामुन....



भारत सागर न्यूज/मंदसौर। सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा है जिसमें लोग गधों को ढूंढकर उन्हें गुलाब जामुन खिला रहे है। मंदसौर जिले में बारिश नहीं हो रही थी। सब जगह जहां बारिश हो रही है, वही मदसौर जिले में बारिश नहीं हो रही। इस पर मान्यता के अनुसार लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया था। साथ ही श्मशान में नमक की बुआई की गई थी।
             वहाँ के रहवासियों का कहना था कि मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो गधों को थाली में भरकर गुलाब जामुन खिलाए जा रहे हैं। हालांकि ये वही गधे हैं जिनसे हल चलवाया गया था। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन