हाटपीपल्‍या विधानसभा के ग्राम राजोदा में गौशाला निर्माण के चयनित भूमि का कलेक्‍टर गुप्‍ता और विधायक हाटपीपल्‍या चौधरी ने किया निरीक्षण

  • कलेक्‍टर गुप्‍ता ने गौशाला का प्‍लान तैयार करने और भूमि को शीघ्र समतल करने के निर्देश दिये

भारत सागर न्यूज/देवास। हाटपीपल्‍या विधानसभा के ग्राम राजोदा में गौशाला निर्माण के चयनित भूमि का कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता और विधायक हाटपीपल्‍या मनोज चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्‍वामी अच्‍युतानंद जी सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा, उपायुक्‍त नगर निगम श्रीमती इंदू भारती, देवास नगर निगम से सौरभ त्रिपाठी सहित अन्‍य अधिकारी एवं स्‍थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।


     निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने देवास जनपद पंचायत के इंजीनियर जगदीश नरवरिया को गौशाला का प्‍लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। भूमि को समतल करने के कार्य का निरीक्षण किया और शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिये।


     निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम राजोदा में लगभग 4 हैक्‍टेयर भूमि में लगभग 4 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जायेगा। गौशाला में 4 शेड बनाये जायेंगे। गौशाला में लगभग दो हजार गाये रखने की छमता होगी। गौ शाला में बीमार गाय के उपचार के लिए अलग शेड बनाया जायेगा। गौशाला में ऑफिस, चौकीदार कक्ष बनाया जायेगा। गौशाला परिसर में चारों ओर तार फेंसिंग की जायेगी। निर्मल नीर के तहत कुआं और 20 हजार लीटर क्षमता का ओवर हेड टेंक भी बनाया जायेगा। पानी की मुख्‍य लाईन गौ शाला में कनेक्‍शन, बिजली कनेक्‍शन दिया जायेगा। गौ शाला में भूसा रखने के लिए गोदाम बनाया जायेगा।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन